OTT के सबसे महंगे स्टार्स, फीस सुन हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज में काम कर रहे हैं और लोगों को अपनी एक्टिंग से आकर्षित करती हैं। आइए जानते हैं कि ये स्टार्स ओटीटी पर काम करने के लिए कितनी फीस लेते हैं।

Shashikant Mishra Source: Bollywoodlife.com | Dec 15, 2022

बॉबी देओल

ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज में काम करने वाले तमाम स्टार्स मोटी फीस चार्ज करते हैं। आइए जानते हैं कि उन स्टार्स के बारे में जो मोटी फीस लेते हैं। फीस के ये आंकड़े रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। बॉबी देओल ने 'आश्रम' वेब सीरीज से लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने 'आश्रम 3' के लिए 2 करोड़ रुपये लिए थे।

Source: Bollywoodlife.com

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काफी किया है। उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' के हर सीजन के लिए 15 करोड़ फीस ली थी।

Source: Bollywoodlife.com

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन के लिए 10 करोड़ रुपये लिए थे।

Source: Bollywoodlife.com

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। उन्होंने वेब सीरीज 'फैमिली मैन' के हर एपिसोड के लिए 25 लाख रुपये फीस ली थी।

Source: Bollywoodlife.com

पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में कालीन भइया के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। पंकज त्रिपाठी ने 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन के लिए 10 करोड़ रुपये लिए थे। उन्होंने सेक्रेड गेम्स' के लिए 12 करोड़ रुपये फीस ली थी।

Source: Bollywoodlife.com

अली फजल

अली फजल ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में अपने किरदार गुड्डू पंडित से लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने इस वेब सीरीज के हर एपिसोड के लिए 12 लाख रुपये लिए थे।

Source: Bollywoodlife.com

सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर को कॉमेडी के साथ ही सीरियस रोल में पसंद किया जाता है। उन्होंने वेब सीरीज 'तांडव' के हर एपिसोड के लिए 5 लाख रुपये लिए थे।

Source: Bollywoodlife.com

जितेंद्र कुमार

वेब सीरीज 'पंचायत' को लोगों ने खूब प्यार दिया था। वेब सीरीज के सीजन 2 में सचिव के किरदार में नजर आने वाले जितेंद्र कुमार ने हर एपिसोड के लिए 4 लाख रुपये लिए थे।

Source: Bollywoodlife.com

प्रतीक गांधी

प्रतीक गांधी ने वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में बेहतरीन एक्टिंग की थी। उन्होंने इस वेब सीरीज के हर एपिसोड के लिए 5 लाख रुपये की फीस चार्ज की थी।

Source: Bollywoodlife.com

Thanks For Reading!

Next: बॉस लेडी लुक में फ्लॉप हुआ अंजलि अरोड़ा का फोटोशूट !!

 

अगली वेब स्टोरी देखें.