पति संग रोती हुई टीवी एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो, कैप्शन में लिखा-'प्रेमिका से पत्नी बनना...'

Masummba Chaurasia Source: Bollywoodlife.com | Feb 06, 2025

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना, जिन्होंने पिछले साल अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की थी, उन्होंने हाल ही में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बात की है.

Source: Bollywoodlife.com

सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस रोती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को देखकर फैंस हैरान रह गए, और यह सवाल उठाने लगे कि क्या उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी चल रही है? हालांकि, एक्ट्रेस ने कैप्शन में क्लियर लिखा है, कि उनके पति करण ने उन्हें रुलाया नहीं, बल्कि चुप कराया है....

Source: Bollywoodlife.com

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे पति पर मत आना, वह मुझे रुलाने की कोशिश नहीं कर रहे थे, बल्कि उल्टा मुझे चुप करा रहा था. मेरे सबसे कमजोर समय में उन्होंने मुझे खुश करने के लिए यह फोटो क्लिक की थी. यह मेरी गैलरी में थी, जिससे मुझे एहसास हुआ, कि हमने एक लंबा सफर तय कर लिया है, इसलिए मैंने फोटो शेयर की."

Source: Bollywoodlife.com

सुरभि ने अपनी पोस्ट में शादी के शुरुआती साल के चैलेंजिस के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि प्रेमिका से पत्नी बनना एक आसान सफर नहीं होता. शादी के बाद कई नई जिम्मेदारियां आती हैं, जिनके बारे में पहले कोई नहीं बताता.

Source: Bollywoodlife.com

उन्होंने लिखा, "शादी के बाद मैंने बहुत कुछ सीखा है, मैं अपने पैरेंट्स को याद कर टूट गई थी. ये वो जिम्मेदारियां हैं, जिनके बारे में कोई आपको पहले से नहीं बताता. न ही पर्सनल और न ही प्रोफेशनल जिंदगी में कोई मार्गदर्शन मिलता है."

Source: Bollywoodlife.com

सुरभि ने बताया कि शादी के पहले साल में उनके और करण के बीच कई बार झगड़े भी हुए, लेकिन उन्होंने ईगो को किनारे रखकर हमेशा बीच का रास्ता निकाला. उन्होंने लिखा, "हमने एक-दूसरे से प्यार किया, एक-दूसरे को हील होने में मदद की. जब चीजें हमारे प्लान के अनुसार नहीं हुईं, तो हमने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया."

Source: Bollywoodlife.com

एक्ट्रेस ने लिखा, "पहला साल बहुत मुश्किल होता है, लेकिन अपने पार्टनर के साथ एक ही पेज पर रहना बहुत जरूरी है. खासकर जब आप 14 साल से रिलेशनशिप में हों."

Source: Bollywoodlife.com

उन्होंने आगे कहा कि हर दिन वे एक सही तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं, और जीवन के हर पल का आनंद ले रहे हैं. उन्होंने अपने फैंस को यह संदेश भी दिया कि हमें जो कुछ मिला है, उसकी कद्र करनी चाहिए, क्योंकि असली खुशियां हमारे अंदर ही मौजूद होती हैं.

Source: Bollywoodlife.com

सुरभि के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने खूब प्यार लुटाया, कई लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की और शादीशुदा जिंदगी के इस पहलू को शेयर करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

Source: Bollywoodlife.com

बता दें, सुरभि चांदना टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने 'इश्कबाज', 'नागिन 5' और 'शेरदिल शेरगिल' जैसे शोज में काम किया है. उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है.

Source: Bollywoodlife.com

Thanks For Reading!

Next: दोस्त की शादी में पहन लें सजल अली के ये स्टाईलिश ड्रेसेस, निगाहें नहीं हटा पाएंगे रिश्तेदार

 

अगली वेब स्टोरी देखें.