तो इन वजहों से TRP में नंबर 2 पर पहुंचा 'अनुपमा'

'अनुपमा' इस हफ्ते बार्क टीआरपी रेटिंग में बिग बॉस 16 से पिछड़ गया। दरअसल, शो को इस सप्ताह 3.3 रेटिंग मिली। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन कारणों पर, जिनसे अनुपमा दूसरे नंबर पर रहा।

Ashna Malik Source: Bollywoodlife.com | Feb 23, 2023

अनुपमा (रुपाली गांगुली)

स्टारप्लस के सीरियल में अनुपमा का किरदार निभा रही रुपाली गांगुली ने अपने जबरदस्त किरदार से इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।

Source: Bollywoodlife.com

करंट ट्रैक से बोर हुए दर्शक

'अनुपमा' का करंट ट्रैक दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रहा। वही शाह हाउस का ड्रामा, वनराज का पागलपन और अनुपमा का शाह के प्रति लगाव दर्शकों को खुश नहीं कर रहा।

Source: Bollywoodlife.com

अनुपमा-अनुज को देखना चाहते हैं साथ

'अनुपमा' के फैंस कई बार मेकर्स से दरख्वास्त कर चुके हैं कि उन्हें सीरियल में अनुज और अनुपमा को साथ देखना है। क्योंकि बीते कई एपिसोड से दोनों किसी न किसी मुसीबत में फंसे हैं।

Source: Bollywoodlife.com

शाह परिवार से परेशान हुए लोग

'अनुपमा' में शाह परिवार बार-बार अनुपमा को परेशान करने आ जाता है। कभी बा तो कभी पारितोष, कभी पाखी तो कभी वनराज। ये चीजें दर्शकों को बोर कर रही हैं।

Source: Bollywoodlife.com

माया के एंगल में देखना चाहते हैं ट्विस्ट

माया अब छोटी के साथ-साथ अनुज को भी पाना चाहती है। लेकिन दर्शक चाहते हैं कि शो में अनुपमा माया को मात दे और उसका असली चेहरा सबके सामने लाए।

Source: Bollywoodlife.com

अनुपमा को मजबूत देखना चाहते हैं दर्शक

शाह परिवार के आगे अनुपमा अक्सर झुक जाती है। वह बा की बातों का जवाब नहीं दे पाती। ऐसे में फैंस चाहते हैं कि अनुपमा का किरदार थोड़ा मजबूत बने।

Source: Bollywoodlife.com

माया और अनुज का साथ नहीं आ रहा रास

अनुज के प्रति माया का बढ़ता आकर्षण दर्शकों को खुश नहीं कर रहा है। माया भले ही कितनी भी सीधी दिख ले, लेकिन वह अब लोगों को विलेन लगने लगी है।

Source: Bollywoodlife.com

'बिग बॉस 16' फिनाले ने नहीं छोड़ी कसर

'अनुपमा' की खुद की गलतियों से इतर 'बिग बॉस 16' का फिनाले बेहद धमाकेदार था। शुरुआत से लेकर अंत तक कंटेस्टेंट्स ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

Source: Bollywoodlife.com

5 घंटे चला था 'बिग बॉस 16' का फिनाले

'बिग बॉस 16' का फिनाले 7 बजे से शुरू हुआ था और 12:30 बजे रात को खत्म हुआ था। शो में कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस और सलमान खान का हंसी-मजाक देखने लायक था।

Source: Bollywoodlife.com

विनर जानने के लिए बेताब थे लोग

'बिग बॉस 16' को लेकर लोगों का मानना था कि शिव ठाकरे या प्रियंका चाहर चौधरी में से कोई एक विजेता बनेगा। लेकिन एमसी स्टेन ने ट्रॉफी जीतकर दर्शकों को भी हैरान कर दिया।

Source: Bollywoodlife.com

Thanks For Reading!

Next: TV के इन पॉपुलर किरदारों ने हफ्ते भर मचाया धमाल

 

अगली वेब स्टोरी देखें.