Top 10 TV News: रुपाली के हाथ लगा प्रोजेक्ट, पाखी को पड़ा तमाचा

टीवी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। जहां एक तरफ रुपाली गांगुली के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है तो वहीं सुंबुल तौकीर खान को लेकर खबर है कि वह 'कुंडली भाग्य' में कदम रखेंगी।

Ashna Malik Source: Bollywoodlife.com | Feb 20, 2023

रुपाली गांगुली के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

रुपाली गांगुली के हाथ निर्देशक साजन अग्रवाल का एक प्रोजेक्ट लगा है। माना जा रहा है कि वह किसी विज्ञापन में नजर आने वाली हैं।

Source: Bollywoodlife.com

शिव ठाकरे को ऑफर हुई मूवी

शिव ठाकरे को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ऑफर हुई है। हालांकि शिव ने फिल्म के नाम और अपने किरदार का खुलासा नहीं किया है।

Source: Bollywoodlife.com

'नागिन 6' में हुई नई एंट्री

'नागिन 6' में एक्ट्रेस शिवानी झा की एंट्री होने वाली है, जो शो में दिलचस्प रोल अदा करती नजर आएंगी।

Source: Bollywoodlife.com

न्यायिक हिरासत में गया आदिल

राखी सावंत के पति आदिल खान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जल्द ही उन्हें बलात्कार के आरोपों के लिए मैसूर भी ले जाया जाएगा।

Source: Bollywoodlife.com

स्किन कलर के कारण रिजेक्ट हुई थीं प्रियंका

प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें डार्क स्किन कलर की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। उन्हें कोई रोल नहीं मिल पाता था।

Source: Bollywoodlife.com

शादी पर शहनाज ने तोड़ी चुप्पी

शहनाज गिल ने बताया है कि अब उनका शादी में विश्वास नहीं रहा है। आगे चलकर उन्हें किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े, इसलिए वह काम करती हैं।

Source: Bollywoodlife.com

'कुंडली भाग्य' में होगी सुंबुल की एंट्री

'कुंडली भाग्य' को लेकर खबर आ रही है कि लीप के बाद सुंबुल तौकीर खान शो में कदम रखेंगी। देबत्तमा साहा को लेकर भी कहा जा रहा था कि वह लीप के बाद शो में नजर आएंगी।

Source: Bollywoodlife.com

कपिल की आदत से परेशान हैं गिन्नी

कपिल शर्मा ने अपने एक एपिसोड में खुलासा किया कि गिन्नी उनकी एक आदत से परेशान हैं कि सेट से जाने के बाद वह घर पर किसी से बात नहीं करते हैं।

Source: Bollywoodlife.com

बालवीर 3 का प्रोमो हुआ रिलीज

'बालवीर 3' का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। यह प्रोमो पिछले सीजन से काफी अलग है।

Source: Bollywoodlife.com

पत्रलेखा को सोनाली काकू से पड़ा चांटा

'गुम है किसी के प्यार में' की पत्रलेखा यानी ऐश्वर्या शर्मा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सोनाली काकू यानी शीतल मौलिक उन्हें पीटती नजर आईं।

Source: Bollywoodlife.com

Thanks For Reading!

Next: म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करते हैं ये 10 रैपर्स

 

अगली वेब स्टोरी देखें.