Top 10 TV News: डेट कर रहे हैं हर्षद-प्रणाली? बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जैस्मिन

टीवी की दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। हर्षद चोपड़ा ने अपने और प्रणाली की डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। वहीं जैस्मिन ने भी बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बातचीत की है।

Ashna Malik Source: Bollywoodlife.com | Apr 04, 2023

डेट कर रहे हैं प्रणाली और हर्षद?

हर्षद चोपड़ा ने हाल ही में प्रणाली संग डेटिंग की अफवाह पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "ये पहली बार है जब मैं ऐसी चीजें सुन रहा हूं। इसी वजह से सेट पर मीडिया को आने नहीं देते।"

Source: Bollywoodlife.com

शिमरी ड्रेस में कमाल लगीं प्रियंका

प्रियंका चाहर चौधरी ने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बेहद कमाल की लगीं। उनकी ये फोटोज देख लोगों ने उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की।

Source: Bollywoodlife.com

'कुंडली भाग्य' में हुई एक और एंट्री

'कुंडली भाग्य' को लेकर खबर आ रही है कि शो में एक्ट्रेस रोज सरदाना की एंट्री होने वाली है। बता दें कि वह 3 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं।

Source: Bollywoodlife.com

बॉलीवुड में कदम रखेंगी जैस्मिन

जैस्मिन भसीन ने पंजाबी फिल्मों के बाद बॉलीवुड में भी डेब्यू का प्लान बना लिया है। उन्होंने इस बारे में कहा, "उम्मीद है कि जल्द ही डेब्यू करूं, क्योंकि मैं बहुत मेहनत कर रही हूं।"

Source: Bollywoodlife.com

शालीन से मिले दलजीत के पति

दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने बताया कि वह शालीन से मिले थे और वह जेडन की नई जिंदगी के लिए खुश थे।

Source: Bollywoodlife.com

इशिता ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इशिता दत्ता जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

Source: Bollywoodlife.com

'बॉस लेडी लुक' में दिखीं ऐश्वर्या

'गुम है किसी के प्यार में' की ऐश्वर्या शर्मा ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह रेड कोट-पैंट पहने बॉस लेडी के लुक में दिखाई दीं।

Source: Bollywoodlife.com

ट्रोल्स के हत्थे चढ़ीं माही विज

माही विज तारा को लिपस्टिक लगाने के लिए ट्रोल हो गईं। दरअसल, गोला की बर्थडे तारा माही के साथ नजर आई। लेकिन तारा के रेड लिप्स देखकर लोगों ने माही पर निशाना साधा।

Source: Bollywoodlife.com

'ये है चाहतें' से बाहर होंगे अबरार-सर्गुन

'ये है चाहतें' को लेकर खबर आ रही है कि शो में 20 साल का लीप आने वाला है। इस लीप के कारण अबरार काजी और सर्गुन कौर लूथरा शो से बाहर हो जाएंगे।

Source: Bollywoodlife.com

उडारियां में हुई नई एंट्री

'उडारियां' में आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स के बीच एक्टर अवी रखेजा की एंट्री हुई है। हालांकि उनका किरदार साफ नहीं हो पाया है।

Source: Bollywoodlife.com

Thanks For Reading!

Next: मौनी रॉय ने कॉपी किया उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक?

 

अगली वेब स्टोरी देखें.